फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC TRE 3.0 last date to apply without late fee at bpsc.bih.nic.in, Register for 87,774 posts

BPSC TRE 3.0: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए बिना विलंब शुल्क पंजीकरण का आज आखिरी दिन, फटाफट भरें फॉर्म

Mon, 26 Feb 2024 11:54 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 11:54 AM IST
सार

BPSC TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो आज बंद करने वाला है। बिना विलंब शुल्क आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट नीचे बताए तरीके से फॉर्म भर दें।

विज्ञापन
BPSC TRE 3.0 last date to apply without late fee at bpsc.bih.nic.in, Register for 87,774 posts
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग आज, 26 फरवरी को स्कूल शिक्षकों के पदों के लिए खुली विस्तारित ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इस भर्ती अभियान के तहत कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10, कक्षा 11 से 12 के शिक्षक और विशेष स्कूल शिक्षक की भर्ती के लिए चलाया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आज तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 87,774 रिक्तियों को भरना है। BPSC TRE 3.0 परीक्षा 2024 (विज्ञापन संख्या 22/2024 के तहत) 7 से 17 मार्च, 2024 तक आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि मिडिल स्कूल शिक्षक (कक्षा 6 से 8), टीजीटी (कक्षा 9 से 10) और पीजीटी (कक्षा 11 से 12) के लिए 21 वर्ष है। सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2023 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

प्राइमरी स्कूल शिक्षक के लिए - 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा (एनसीटीई मानदंड 2002 के अनुसार) और सीटीईटी/बीटीईटी पेपर I परीक्षा उत्तीर्ण।

मिडिल स्कूल शिक्षक के लिए - प्राथमिक शिक्षा में 2 साल के डिप्लोमा के साथ बैचलर डिग्री या 50% अंकों के साथ बैचलर/मास्टर डिग्री के साथ बीएड या 45% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और बीएड (एनसीटीई नॉर्म्स) और सीटीईटी/बीटीईटी पेपर II परीक्षा उत्तीर्ण।

टीजीटी शिक्षक के लिए - न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक/मास्टर डिग्री और बी.एड डिग्री या न्यूनतम 45% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक/मास्टर डिग्री (2002 मानदंडों के अनुसार) और बी.एड डिग्री और एसटीईटी पेपर I परीक्षा उत्तीर्ण।

पीजीटी शिक्षक के लिए - न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और न्यूनतम 45% अंकों के साथ संबंधित विषय में बी.एड डिग्री या मास्टर डिग्री (2002 मानदंडों के अनुसार) और बी.एड डिग्री और एसटीईटी पेपर II परीक्षा उत्तीर्ण।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये लागू है।

रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर टीआरई 3.0 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed