फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC TRE 3.0 and Assistant Architect Exam OMR sheet will be uploaded at bpsc.bih.nic.in tomorrow; Notice here

BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा, सहायक आर्किटेक्ट भर्ती पर आया अहम नोटिस! कल से डाउनलोड कर सकेंगे ओएमआर शीट

Tue, 17 Sep 2024 08:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 19 से 22 जुलाई, 2024 तक आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा और 18 जुलाई, 2024 को आयोजित सहायक वास्तुविद् भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। आयोग कल इन दोनों भर्तियों के प्रतिक्रिया पत्रक वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।
 

विज्ञापन
BPSC TRE 3.0 and Assistant Architect Exam OMR sheet will be uploaded at bpsc.bih.nic.in tomorrow; Notice here
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा और सहायक आर्किटेक्ट भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस में कहा है कि इन भर्तियों के उम्मीदवार कल, यानी 18 सितंबर, 2024 से अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके अपनी ओएमआर शीट और प्रतिक्रिया पत्रक (OMR Sheet And Response Sheet) डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, "विज्ञापन संख्या-22/2024, विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 19.07.2024 से 22.07.2024 तक आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा एवं विज्ञापन संख्या-23/2024, सहायक वास्तुविद् के पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 18.07.2024 को आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 18.09.2024 से दिनांक 24.09.2024 तक स्वयं के Dashboard में Login करके अपना OMR Sheet (उत्तर पत्रक) एवं Response Sheet डाउनलोड कर सकते है।"

विज्ञापन

27 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

आयोग ने कहा है कि यदि किसी उम्मीदवार को ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह इस संबंध में 27 सितंबर, 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार 27 सितंबर, 2024 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

नोटिस में लिखा है, "Downloaded OMR Sheet एवं Response Sheet में त्रुटि रहने पर दिनांक 27.09.2024 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं उक्त निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।"

इस दिन तक डाउनलोड कर सकेंगे ओएमआर शीट

उम्मीदवारों के पास अपनी ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए 24 सितंबर, 2024 तक का समय है। इस तारीख के बाद ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed