{"_id":"69afd762a2bf9c6bab088ebf","slug":"bpsc-revises-interview-schedule-for-70th-combined-main-exam-dates-changed-for-13-candidates-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC: 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल संशोधित, 13 अभ्यर्थियों की तारीख बदली; देखें लिस्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC: 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल संशोधित, 13 अभ्यर्थियों की तारीख बदली; देखें लिस्ट
Tue, 10 Mar 2026 02:12 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:12 PM IST
सार
BPSC 70th Interview Schedule: बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के तहत चल रहे साक्षात्कार कार्यक्रम में संशोधन किया है। विशेष परिस्थितियों के कारण 13 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तिथि बदल दी गई है। आयोग ने संशोधित तिथियों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विस्तार
BPSC 70th Exam: एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में कुछ अभ्यर्थियों की तिथियों में बदलाव किया गया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 21 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चल रहे इंटरव्यू कार्यक्रम में शामिल 13 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि विशेष परिस्थितियों के कारण परिवर्तित कर दी गई है।
विज्ञापन
आयोग ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की नई तिथि निर्धारित कर दी है, जो नीचे दी गई है।
देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
| क्र. सं. | उम्मीदवार का नाम | अनुक्रमांक | पूर्व की साक्षात्कार तिथि | परिवर्तित साक्षात्कार तिथि |
|---|---|---|---|---|
| 1 | श्री मंतोष कुमार | 147520 | 29.01.2026 (प्रथम पाली) | 30.03.2026 (प्रथम पाली) |
| 2 | फरीदा खातून | 157259 | 30.01.2026 (प्रथम पाली) | 30.03.2026 (द्वितीय पाली) |
| 3 | स्नेहा कुमारी | 157286 | 30.01.2026 (प्रथम पाली) | 30.03.2026 (द्वितीय पाली) |
| 4 | अनामिका कुमारी | 158400 | 30.01.2026 (प्रथम पाली) | 31.03.2026 (प्रथम पाली) |
| 5 | रिशभ गुप्ता | 266002 | 13.02.2026 (द्वितीय पाली) | 31.03.2026 (प्रथम पाली) |
| 6 | पुष्पा कुमारी | 267836 | 13.02.2026 (द्वितीय पाली) | 31.03.2026 (द्वितीय पाली) |
| 7 | विष्णु सिंह | 275905 | 14.02.2026 (द्वितीय पाली) | 31.03.2026 (प्रथम पाली) |
| 8 | सुनील कुमार सिंह | 299753 | 18.02.2026 (द्वितीय पाली) | 31.03.2026 (द्वितीय पाली) |
| 9 | एहसान राजा | 321015 | 21.02.2026 (प्रथम पाली) | 31.03.2026 (द्वितीय पाली) |
| 10 | लवली कुमारी | 329680 | 23.02.2026 (प्रथम पाली) | 01.04.2026 (प्रथम पाली) |
| 11 | अनुप कुमार | 370933 | 27.02.2026 (द्वितीय पाली) | 01.04.2026 (प्रथम पाली) |
| 12 | आरती कुमारी | 379934 | 28.02.2026 (द्वितीय पाली) | 01.04.2026 (द्वितीय पाली) |
| 13 | हनी किट्टी | 383017 | 28.02.2026 (प्रथम पाली) | 01.04.2026 (प्रथम पाली) |
9 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2028 तक होने वाले साक्षात्कार (द्वितीय चरण) के लिए जिन उम्मीदवारों ने तिथि बदलने का अनुरोध किया है, उन्हें नई साक्षात्कार तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
साक्षात्कार के लिए जरूरी गाइडलाइंस
- उम्मीदवार साक्षात्कार के दिन निर्धारित समय से पहले इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
- सभी जरूरी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटो कॉपी साथ रखें।
- उम्मीदवार औपचारिक (Formal) और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर आएं।
- इंटरव्यू के दौरान मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ ले जाने की अनुमति नहीं हो सकती, इसलिए निर्देशों का पालन करें।
- आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- साक्षात्कार से जुड़ी नवीनतम जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर देखते रहें।