BPSC Paper Leak: बीपीएससी पेपर लीक मामले में चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, ये निकला सरगना
BPSC Paper Leak: आर्थिक आपराध यूनिट ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बैंक अकाउंट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 2.9 लाख रुपये नकद सीज किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा (BPSC) द्वारा आयोजित की गई 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में आर्थिक आपराध यूनिट (EOU) ने रविवार को चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में से एक राज्य के कृषि विभाग में पदस्थ है। बता दें कि बिहार सरकार ने बीपीएससी पेपर लीक मामले की जांच आर्थिक आपराध यूनिट (EOU) को सौंपी गई है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकद सीज
आर्थिक आपराध यूनिट ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बैंक अकाउंट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 2.9 लाख रुपये नकद सीज किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कृषि विभाग में पदस्थ सहायक राजेश कुमार (39 वर्ष), निशिकांत (33 वर्ष), कृष्ण मोहन सिंह (41 वर्ष) और सुधीर कुमार सिंह (40 वर्ष) के रूप में की गई है।
ईओयू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले का सरगना एनआईटी से पास हुआ एक छात्र है। जानकारी में बताया गया है कि राजेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूनिट ने एक कंट्रोल रुम को खोज निकाला है। इसे आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव द्वारा संचालित किया जा रहा था। वह एनआईटी से पासआऊट है। आनंद गौरव को इससे पहले साल 2015 में प्रोफेसर स्कैम में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पूरे गैंग का सरगना है।
इससे पहले भी हुई कई की गिरफ्तारी
आर्थिक आपराध यूनिट ने इससे पहले पेपर लीक मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की पहचान जयवर्धन गुप्ता, डॉ योगेंद्र सिंह, सुशील कुमार सिंह और अगम कुमार सहाय के रूप में हुई थी। अब तक बीपीएससी पेपर लीक के मामले में कुल 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।