फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Paper Leak EOU arrested four more accused In paper leak case 

BPSC Paper Leak: बीपीएससी पेपर लीक मामले में चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, ये निकला सरगना

Mon, 16 May 2022 11:13 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 16 May 2022 11:13 AM IST
सार

BPSC Paper Leak: आर्थिक आपराध यूनिट ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बैंक अकाउंट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 2.9 लाख रुपये नकद सीज किए हैं।

विज्ञापन
BPSC Paper Leak EOU arrested four more accused In paper leak case 
बीपीएससी 67वीं परीक्षा का पेपर लीक! - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा (BPSC) द्वारा आयोजित की गई 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में आर्थिक आपराध यूनिट  (EOU) ने रविवार को चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में से एक राज्य के कृषि विभाग में पदस्थ है। बता दें कि बिहार सरकार ने बीपीएससी पेपर लीक मामले की जांच आर्थिक आपराध यूनिट  (EOU) को सौंपी गई है। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकद सीज
आर्थिक आपराध यूनिट ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बैंक अकाउंट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 2.9 लाख रुपये नकद सीज किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कृषि विभाग में पदस्थ सहायक राजेश कुमार (39 वर्ष), निशिकांत (33 वर्ष), कृष्ण मोहन सिंह (41 वर्ष) और सुधीर कुमार सिंह (40 वर्ष) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सरगने का खुलासा
ईओयू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले का सरगना एनआईटी से पास हुआ एक छात्र है। जानकारी में बताया गया है कि राजेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूनिट ने एक कंट्रोल रुम को खोज निकाला है। इसे आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव द्वारा संचालित किया जा रहा था। वह एनआईटी से पासआऊट है। आनंद गौरव को इससे पहले साल 2015 में प्रोफेसर स्कैम में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पूरे गैंग का सरगना है। 
 
विज्ञापन

इससे पहले भी हुई कई की गिरफ्तारी
आर्थिक आपराध यूनिट ने इससे पहले पेपर लीक मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की पहचान जयवर्धन गुप्ता, डॉ योगेंद्र सिंह, सुशील कुमार सिंह और अगम कुमार सहाय के रूप में हुई थी। अब तक बीपीएससी पेपर लीक के मामले में कुल 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed