BPSC Lecturer Answer Key: बीपीएससी लेक्चरर भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
BPSC Lecturer Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। आयोग ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराना का मौका दिया है।
विस्तार
BPSC Lecturer Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही लिखित परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 30 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने प्रवेश पत्र को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब होगी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के सभी सेट - A,B,C,D के लिए उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है।
आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। आयोग ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराना का मौका दिया है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति 11 अक्तूबर, 2022 तक दर्ज करा लें। दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी का निर्धारण होगा। इस पर आधारित परिणाम जारी किए जाएंगे।
कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लेक्चरर भर्ती की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने प्रश्न के सेट की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पर उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।