फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC LDC Recruitment 2025: Prelims Cancelled, Direct Mains Exam to Be Conducted

BPSC LDC: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! एलडीसी प्रीलिम्स रद्द, अब सीधे होगी मुख्य लिखित परीक्षा; देखें नोटिस

Thu, 31 Jul 2025 03:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 31 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

BPSC LDC Prelims Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर अब सीधे मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
BPSC LDC Recruitment 2025: Prelims Cancelled, Direct Mains Exam to Be Conducted
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC LDC Mains Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने निम्नवर्गीय लिपिक (Lower Division Clerk - LDC) पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने एक्स पर जानकारी दी है कि पहले प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर अब सीधे मुख्य ( वस्तुनिष्ठ) लिखित प्रतियोगिता परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, जिसका आयोजन 20 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

विज्ञापन

अब केवल मुख्य परीक्षा का होगा आयोजन 

आयोग की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार, अब उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके स्थान पर एक ही चरण की मुख्य वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह बदलाव आयोग की ओर से जारी विज्ञापन की कंडिका-6 के अनुसार किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

4 जुलाई की सूचना में हुआ संशोधन

इस बारे में आयोग ने कहा है कि 4 जुलाई 2025 को जारी की गई जरूरी सूचना अब बदल दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई सूचना और परीक्षा से जुड़ी सभी बातें ध्यान से पढ़ लें।

इतने पदों पर होगा चयन

बिहार लोक सेवा आयोग ने पटना में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू की थी, जो कि 29 जुलाई 2025 तक चली। इस दौरान इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 26 रिक्तियों को भरना है। 

इस भर्ती प्रक्रिया में एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों से 150 रुपये, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 600 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था। उम्मीदवारों ने यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed