BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी, 29 सितंबर से पहले अभ्यर्थियों को करना होगा ये काम
BPSC School Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सभी अभ्यर्थियों को इस सूचना को जरूर पढ़ना चाहिए। नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC School Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सभी उम्मीदवार इस अधिसूचना को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नई तिथियां
आयोग ने कहा कि जो उम्मीदवार लेवल 1 से 5 तक की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे 26 से 29 सितंबर की विस्तारित अवधि के दौरान दस्तावेज फिर से अपलोड कर सकते हैं। बीपीएससी ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार जिनके दस्तावेज गलत या अपठनीय थे, वे इस समय सीमा के भीतर आयोग की वेबसाइट - onlinebpsc.bihar.gov.in पर लॉग इन करके त्रुटि रहित, पठनीय दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
आयोग ने कही ये बात
आयोग ने कहा कि दस्तावेजों की अपलोड की गई जेरॉक्स प्रतियों का साइज 100 केबी है और इसे उचित सरकारी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करते समय कॉन्टेक्ट इन्फोर्मेशन के साथ अधिकारियों का विवरण भी साझा करना होगा।
बीपीएससी द्वारा स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।