फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Head Teacher, Head Master Recruitment 2024 Last Date Extended till 10 April, Apply now at bpsc.bih.nic.in

BPSC: हेड टीचर, हेड मास्टर के 46308 पदों पर आवेदन करने की समयसीमा बढ़ी; अब इस दिन तक भरें फॉर्म

Wed, 03 Apr 2024 11:13 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 11:13 AM IST
सार

BPSC Head Master Recruitment 2024: बीपीएससी ने हेडमास्टर, हेड टीचर शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की समयसीमा आगे बढ़ा दी है। इस भर्ती अभियान के तहत 40247 हेड टीचर और 6061 हेड मास्टर पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
BPSC Head Teacher, Head Master Recruitment 2024 Last Date Extended till 10 April, Apply now at bpsc.bih.nic.in
बीपीएससी हेडमास्टर, हेड टीचर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

BPSC Head Teacher, Head Master Rexruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के तहत प्रधान शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। बीपीएससी की ओर से विज्ञापन संख्या 25/2024 के तहत शिक्षा विभाग और एससी और एसटी कल्याण विभाग में हेड मास्टर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2024 तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 40247 हेड टीचर और 6061 हेड मास्टर पदों को भरना है। जो उम्मीदवार आवेदन से चूक गए थे उनके पास फॉर्म भरने का यह शानदार मौका है। आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार आयुसीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेड टीचर/हेड मास्टर पदों के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
  • प्रधान शिक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed