फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Head Teacher, Head Master Answer key 2024 out at bpsc.bih.nic.in; Raise objection till 17 July

BPSC Head Master Answer Key: बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 10 Jul 2024 06:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 06:19 PM IST
सार

BPSC Head Master Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने 46 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC Head Teacher, Head Master Answer key 2024 out at bpsc.bih.nic.in; Raise objection till 17 July
Answer key - फोटो : iStock

विस्तार

BPSC Head Teacher Answer Key 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर और हेड मास्टर भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in.) से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन

46,308 पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 28 जून को आयोजित हेड मास्टर भर्ती परीक्षा के विषय जनरल स्टडीज और बीएड के सीरीज A,B,C और D और 29 जून को आयोजित हेड टीचर परीक्षा के विषय जनरल स्टडीज और डीएलएड के सीरीज E,F,G और H की अनंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 

इस परीक्षा के माध्यम से बिहार में हेड टीचर और हेड मास्टर के कुल 46308 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ 11 से 17 जुलाई, 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर साक्ष्य के साथ उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। गौरतलब है कि ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्य से की गई आपत्ति स्वीकर नहीं की जाएगी। केवल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की गई आपत्ति को ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करके उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

इस परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करने होंगे। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद, होम पेज पर न्यूनतम अधिसूचना वाले अनुभाग के तहत आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में खुल जाएगी।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed