फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Drug Inspector recruitment 2023 application reopens apply at bpsc.bih.nic.in

BPSC Drug Inspector Recruitment: बिहार औषधि निरीक्षक के पद पर आवेदन का एक और मौका, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 24 May 2023 12:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 24 May 2023 12:27 PM IST
सार

BPSC Drug Inspector Application Reopens: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग, सरकार के तहत औषधि निरीक्षक के पद पर आवेदन करने का एक और मौका उम्मीदवारों को दिया है। 

विज्ञापन
BPSC Drug Inspector recruitment 2023 application reopens apply at bpsc.bih.nic.in
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC Drug Inspector Application Reopens: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग, सरकार के तहत औषधि निरीक्षक के पद पर आवेदन करने का एक और मौका उम्मीदवारों को दिया है। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 24 मई से दोबारा शुरू हो रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मई 2023 तक है। 

विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहली बार में आवेदन पूरा कर लिया है, उन्हें अब कुछ करने की जरूरत नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु-सीमा

बीपीएससी की औषधि निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2022 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

किसी विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस या मेडिसिन में डिग्री हो।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला उम्मीदवारों / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण फॉर्म पूरा करें, दस्तावेज अपलोड करें, फॉर्म जमा करें।

  • एक कॉपी डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed