फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Civil Service 64th Main 2020 Result available know more details

BPSC Civil Service 64th Main 2020: परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें पूरी जानकारी

Fri, 17 Jul 2020 10:16 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 17 Jul 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
BPSC Civil Service 64th Main 2020 Result available know more details
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BPSC सिविल सेवा 64वीं मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो 64वीं मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। बता दें कि मुख्य परीक्षा में इस साल कुल 3799 उम्मीदवार पास हुए हैं। अब उम्मीदवार अगले साक्षात्कार के दौर में भाग लेना होगा, जिसके लिए आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यक्रम और विवरण की घोषणा करेगा। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में 12 जुलाई से 16 जुलाई 2019 तक 64वीं मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। सामान्य हिंदी का 100 अंकों का और जनरल स्टडीज पेपर 1 और जनरल स्टडीज पेपर 2, ऐसे तीन पेपरों की परीक्षा होती है। दोनों जनरल स्टडी पेपर्स में 300 अंकों के होते हैं। अब 64वीं मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण सभी उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के लिए मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


ऐसे देखें परिणाम-
  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट डाउनलोड और ले सकते हैं।
नोट- बता दें कि 1465 पदों को भरने के लिए आयोग ने ये विज्ञापन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed