फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC BHO Interview Admit Card out at bpsc.bih.nic.in; Direct link to download

BPSC: ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के साक्षात्कार में एक सप्ताह से भी कम समय बाकी, डाउनलोड कर लें प्रवेश पत्र

Wed, 15 Jan 2025 05:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 05:13 PM IST
सार

BPSC BHO Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग ने ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार चरण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस दौर के लिए योग्य घोषित उम्मीदवारों का साक्षात्कार 21 जनवरी से 01 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
BPSC BHO Interview Admit Card out at bpsc.bih.nic.in; Direct link to download
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC BHO Interview Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार के लिए योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग 21 जनवरी से 01 फरवरी, 2025 तक विज्ञापन संख्या 24/2024 के तहत ब्लॉक बागवानी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। जो भी उम्मीदवार इस चरण में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दो पालियों में होगा साक्षात्कार

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आपको लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल देना होगा। इंटरव्यू का आयोजन 21 जनवरी, 2025 से 1 फरवरी, 2025 तक किया जाएगा। यह साक्षात्कार दो पालियों में आयोजित कराए जाएंगे।

इसके अनुसार, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजकर 30 बजे शुरू होगी। साथ ही, किस उम्मीदवार का साक्षात्कार किस दिन होगा, इसकी जानकारी उम्मीदवार पोर्टल् से प्राप्त् कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।

आयोग की ओर से इस बारे में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि, साक्षात्कार के लिए बुलाए जा रहे उम्मीदवारों की अर्हता पूरी तरह से औपबांधिक हैं। साक्षात्कार में शामिल होने से उनकी योग्यता स्थापित नहीं होती है। साक्षात्कार के समय या उसके बाद उनकी अर्हता पर फैसला लेने का निर्णय आयोग के पास सुरक्षित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC BHO Interview Dates: ये चीजें इंटरव्यू में होंगी बैन

साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेज, स्मार्ट वॉच, सहित अन्य डिवाइस लेकर आने पर मनाही होगी।

विज्ञापन

BPSC BHO Interview Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ब्लॉक बागवानी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें।
  • उम्मीदवारों को एक नई विंडो में आवश्यक एडमिट कार्ड मिलेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed