BPSC Auditor Recruitment 2026: बीपीएससी ऑडिटर भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू; ग्रेजुएट अभ्यर्थी करें आवेदन
BPSC Auditor Recruitment 2026: बीपीएससी ने पंचायती राज विभाग में 102 ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। अर्थशास्त्र/वाणिज्य/गणित में स्नातक डिग्री या एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Auditor Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 102 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन की कोई व्यवस्था नहीं होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।
पदों का विवरण और आवेदन से जुड़ी अहम जानकारी
बीपीएससी की ओर से ऑडिटर के कुल 102 पद घोषित किए गए हैं। इन पदों का श्रेणीवार (कैटेगरी वाइज) विवरण आयोग द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
आधिकारिक नोटिस देखें...
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में बीपीएससी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बिहार में होगी 44 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिस
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
ऑडिटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। डिग्री निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में होनी चाहिए:
- वाणिज्य (Commerce)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- गणित (Mathematics)
- सांख्यिकी (Statistics)
अन्य विषयों से स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। इसके अलावा, एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री वाले भी भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: बीपीएससी ऑडिटर भर्ती के एग्जाम में कहां से आएंगे प्रश्न? जानें क्या है परीक्षा पैटर्न और सिलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया
बीपीएससी ऑडिटर भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:
- लिखित परीक्षा - इसमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- साक्षात्कार (इंटरव्यू) - लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार: 600 रुपये
- एससी/एसटी/दिव्यांग (PwBD)/बिहार की महिला उम्मीदवार: 150 रुपये
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल–5 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह तक होगा। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते भी देय होंगे
यह भी पढ़ें: बिहार के पंचायती राज विभाग में भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका
बीपीएससी ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिक्रूटमेंट सेक्शन चुनें।
- सभी चल रही भर्तियों की सभी डिटेल्स वाला एक पेज खुलेगा।
- "बीपीएससी ऑडिटर रिक्रूटमेंट 2026" के नीचे दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें और फिर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें।