BPSC AE Vacancy: सहायक अभियंता के 1000+ पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, तुरंत इस लिंक से भर दें फॉर्म
BPSC AE 2025: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता के 1000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC AE Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मई, 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कुल 1024 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मानदंड
सहायक अभियंता पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या AICTE द्वारा अनुमोदित संस्थान से सिविल, यांत्रिक या विद्युत अभियंत्रण में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, केवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से नियमित तकनीकी पाठ्यक्रमों के तहत प्राप्त की गई डिग्रियों को ही वैध माना जाएगा। दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के माध्यम से प्राप्त तकनीकी डिग्रियां मान्य नहीं होंगी।
समकक्ष योग्यताएं भी होंगी मान्य
उम्मीदवार अगर अभियंत्रण संस्थान (Institution of Engineers India) का सह-सदस्य है या इस संस्थान की प्रशाखा "अ" और "आ" की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, तो उसे भी पात्र माना जाएगा। इसके अतिरिक्त, यदि किसी उम्मीदवार ने अभियंताओं के संस्थान भारत द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य संस्थानों से "अ" और "आ" के समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण कर अन्य उपाधि प्राप्त की है, तो वह भी पात्रता की श्रेणी में आएगा।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए, जो कि 1 अगस्त 2024 को गिनी जाएगी। आरक्षित वर्गों (जैसे SC, ST, OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। यह छूट बिहार सरकार के पत्रांक-212, दिनांक 23 जनवरी 2006 के आधार पर दी जाएगी। इसमें अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग छूट की व्यवस्था है, जो तय कट-ऑफ तारीख के अनुसार लागू होगी।
वेतनमान
सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिक/विद्युत) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-09 के अंतर्गत वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए ग्रेड पे 5400 रुपये निर्धारित किया गया है, जो राज्य सरकार के वेतनमान नियमों के अनुसार लागू होगा।
आवेदन शुल्क
बिहार राज्य के एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों और अन्य राज्य के आवेदकों के लिए 750 रुपये का शुल्क लागू है।