{"_id":"675bc2e27597499f470f038b","slug":"bpsc-assistant-engineer-admit-card-2024-out-at-bpsc-bih-nic-in-check-exam-and-date-time-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC AE Admit Card: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड; पढ़ें नोटिस","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC AE Admit Card: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड; पढ़ें नोटिस
Fri, 13 Dec 2024 10:46 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:46 AM IST
सार
BPSC AE Admit Card 2024: बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार 18 और 19 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
BPSC Assistant Engineer Admit Card 2024 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (AE) परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा एडिमट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 118 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 113 रिक्तियां सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए और 5 सहायक अभियंता (मैकेनिकल) पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 18 और 19 नवंबर को पटना जिला में स्थित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन 7 जुलाई, 2024 तक चली। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 थी।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
- नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और समय
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- अन्य निर्देश
Trending Videos
नोटिस में दिए गए दिशानिर्देश
- सभी अभ्यर्थी अपना ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
- डाउनलोड किए गए ई एडमिट को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केन्द्र कोड (Centre Code) अंकित रहेगा।
- सभी अभ्यर्थी को ई एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र पर ले जाना होगा।
- परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी Dashboard पर दिनांक- 16.12.2024 से उपलब्ध कराई जाएगी।
- अभ्यर्थियों को 09:00 बजे पहले तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। अतः अभ्यर्थी निर्धारित समय 08:00 बजे तक निश्चित रूप से परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना होगा।
- उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in अथवा www.onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को डाक से (By Post) प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।