फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Assistant Engineer 2024 exam date deferred, check all importance details here

BPSC AE Exam 2024: सहायक अभियंता के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित, बीपीएससी ने जारी किया नोटिस; जानें वजह

Thu, 12 Sep 2024 01:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 12 Sep 2024 01:12 PM IST
सार

BPSC Assistant Engineer 2024: बिहार इंजीनियर विभाग में सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल) के पदों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बीपीएससी ने इन पदो के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि रद्द कर दी है।

विज्ञापन
BPSC Assistant Engineer 2024 exam date deferred, check all importance details here
BPSC AE Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BPSC Assistant Engineer 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC) ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), बिहार सरकार में सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल) के पदों पर 20 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आयोग से अधिसूचना में कहा है कि परीक्षा नवंबर में होने की संभावना है।

विज्ञापन

BPSC Assistant Engineer 2024 exam date deferred, check all importance details here
BPSC Assistant Engineer 2024 - फोटो : https://bpsc.bih.nic.in/
भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 118 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 113 रिक्तियां सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए और 5 सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के पद के लिए हैं।

आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा, कि अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा नवंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएससी एई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार उस पर सूचीबद्ध सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें। यदि कोई त्रुटि या विसंगतियां हैं, तो तुरंत परीक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट करें। 

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का फोटो
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर
  • पिता का नाम
  • मां का नाम
  • वर्ग
  • जन्मतिथि
  • रोल नंबर
  • परीक्षा अवधि
  • परीक्षा विवरण
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा दिशानिर्देश और निर्देश
  • रिपोर्टिंग समय
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, "महत्वपूर्ण सूचना: सहायक अभियंता (सिविल और मैकेनिकल) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" नामक अनुभाग या लिंक देखें।
  • अब आप अपना लॉगिन क्रेडेंशियल और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • इसके बाद एई एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed