फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC APS & WMO Exam Date 2026 Out at bpsc.bihar.gov.in; Will be held on 23 April

BPSC APS & WMO: सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा की तिथि घोषित, 23 मार्च को होगी

Fri, 10 Apr 2026 05:16 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 05:16 PM IST
सार

BPSC APS & WMO Exam Date 2026: बीपीएससी ने सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 23 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
BPSC APS & WMO Exam Date 2026 Out at bpsc.bihar.gov.in; Will be held on 23 April
BPSC - फोटो : bpsc.bihar.gov.in

विस्तार

BPSC APS & WMO Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की लिखित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, उन्हें अब परीक्षा की तैयारी कर लेनी चाहिए। परीक्षा 23 मार्च, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा

बीपीएससी सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 23 मार्च, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पाली में कौन सी परीक्षा?

पहली पाली में पेपर-1 (सामान्य अध्ययन) की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में पेपर-2 (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

भरी जानी हैं 54 रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी की कुल 54 रिक्तियों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2025 में पूरी हुई थी।

आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान में स्नातक की डिग्री या रसायन विज्ञान/सिविल इंजीनियरिंग/पर्यावरण विज्ञान/जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग/जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री या योजना/वास्तुकला में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed