फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC AEDO Admit Card 2025 to be released from January 3, exam schedule announced

BPSC AEDO Admit Card: इस दिन जारी होगा बीपीएससी एईडीओ का प्रवेश पत्र; नोट करें सभी तिथियां

Sat, 27 Dec 2025 07:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 07:33 PM IST
सार

BPSC AEDO Admit Card 2025: बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। लिखित परीक्षा 10 से 16 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में होनी है। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
BPSC AEDO Admit Card 2025 to be released from January 3, exam schedule announced
BPSC - फोटो : bpsc.bihar.gov.in

विस्तार

BPSC AEDO Admit Card 2025 Date OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार 3 जनवरी 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा अलग-अलग चरणों में और अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। सामान्य अध्ययन की परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को होगी, जबकि वैकल्पिक विषय की परीक्षा 12 जनवरी और अनिवार्य विषय की परीक्षाएं 13, 15 और 16 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

अलग-अलग तिथि पर जारी होगा प्रवेश पत्र

विषय के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख भी अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने विषय और परीक्षा तिथि के अनुसार समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं रहेगा।

 
परीक्षा चरण का नाम परीक्षा तिथि ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि परीक्षा केंद्र विवरण जारी होने की तिथि
प्रथम चरण 10 एवं 11 जनवरी 2026 03 जनवरी 2026 08 जनवरी 2026
द्वितीय चरण 12 एवं 13 जनवरी 2026 05 जनवरी 2026 10 जनवरी 2026
तृतीय चरण 15 एवं 16 जनवरी 2026 08 जनवरी 2026 13 जनवरी 2026


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवार तुरंत आयोग से संपर्क करें।

आधिकारिक नोटिस देखें...

BPSC AEDO Admit Card Download: बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर पाएंगे

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार पोर्टल पर अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, डैशबोर्ड विकल्प पर क्लिक करें।
  • बीपीएससी एईडीओ ई-एडमिट कार्ड 2025 के लिए लिंक का चयन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसकी स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed