BPSC ACF Result 2022: बीपीएससी सहायक वन संरक्षक भर्ती के परिणाम जारी, जानें चेक करने का तरीका
BPSC ACF Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन इसी महीने 10 से 12 फरवरी, 2022 को किया था। साक्षात्कार प्रक्रिया राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC ACF Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक (विज्ञापन संख्या 05/2019) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने वन संरक्षक भर्ती के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC ACF Result 2022: इसी महीने हुए थे साक्षात्कार
बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन इसी महीने 10 से 12 फरवरी, 2022 तक किया था। साक्षात्कार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 57 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। आयोग ने परिणाम का निर्माण उम्मीदवारों द्वारा लिखित और साक्षात्कार परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
BPSC ACF Result 2022: स्कोरकार्ड भी जारी होंगे
आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों द्वारा सहायक वन संरक्षक परीक्षा के प्राप्तांक भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीयन नंबर/रोल नंबर आदि दर्ज कर के डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
BPSC ACF Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे BPSC ACF Final Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी।
4. अब ctrl + f के माध्यम से अपना नाम या रोल नंबर खोजे।
5. आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ के डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।