फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 71st Exam 2025: Made a Gender Error in OTR? BPSC Offers Correction Window; Check Details Here

BPSC 71st Exam 2025: ओटीआर में जेंडर की हुई गलती? बीपीएससी दे रहा है सुधार का मौका, जानें जरूरी डिटेल

Thu, 26 Jun 2025 07:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Jun 2025 07:32 PM IST
सार

BPSC CCE 2025 Correction: बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करते समय कई उम्मीदवारों ने ओटीआर भरते समय गलती कर दी है, इसलिए बीपीएससी अब ऐसे अभ्यर्थियों को संशोधन करने की राहत दी है।

विज्ञापन
BPSC 71st Exam 2025: Made a Gender Error in OTR? BPSC Offers Correction Window; Check Details Here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फ्री पिक

विस्तार

BPSC Gender Correction Form: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले कई उम्मीदवारों ने ओटीआर (One Time Registration) भरते समय गलती कर दी है, विशेष रूप से जेंडर कॉलम में। इसको लेकर आयोग को ई-मेल और कॉल के जरिए कई शिकायतें प्राप्त हुईं। अब बीपीएससी ने ऐसे अभ्यर्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन

कौन-कौन कर सकते हैं सुधार?

वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने "Male" के स्थान पर "Female" या "Female" के स्थान पर "Male" गलती से दर्ज कर दिया है, उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि तक यह गलती सुधारने का मौका दिया जा रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ जेंडर कॉलम तक सीमित सुधार है। अन्य व्यक्तिगत सूचनाओं में अगर कोई गलती है, तो उन्हें परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ही सुधारा जा सकेगा।
विज्ञापन

30 जून तक कर सकेंगे सुधार

बीपीएससी ने कहा "OTR फार्म में केवल 08 व्यक्तिगत सूचनाएं होती हैं। अभ्यर्थियों को इन्हें सावधानीपूर्वक भरना चाहिए। यदि जेंडर कॉलम में गलती हुई है, तो उसे आवेदन की अंतिम तिथि (30 जून 2025) तक सुधारा जा सकता है। अन्य किसी गलती के सुधार के लिए परिणाम के बाद विचार किया जाएगा।"

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा है कि OTR फॉर्म 'सबमिट' करने से पहले पूरी जानकारी ध्यान से जांच लें। यदि आप या साइबर कैफे की लापरवाही से कोई गलती दर्ज होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी।

BPSC 71th CCE 2025: 30 जून तक करें पंजीकरण

एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी चालू है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsconline.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इसी दिन तक उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (प्री) 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed