फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 71st Exam 2025: BPSC Increases Vacancies Again, Now Recruitment for 1298 Posts in 71st CCE

BPSC 71st Exam 2025: बीपीएससी ने फिर किया 71वीं सीसीई की रिक्तियों में इजाफा, अब कुल 1298 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 26 Jun 2025 07:21 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Jun 2025 07:21 PM IST
सार

BPSC 71st Vacancy Increased: बीपीएससी ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत कुल पदों की संख्या बढ़ाकर 1298 कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC 71st Exam 2025: BPSC Increases Vacancies Again, Now Recruitment for 1298 Posts in 71st CCE
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

Bihar Combined Competitive Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित होने वाली 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने 34 और नए पद जोड़ दिए हैं, जिससे इस भर्ती के तहत अब कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

नए जोड़े गए पदों का विवरण 

बीपीएससी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी साझा की है। इससे पहले हाल ही में आयोग ने 14 पद जोड़े थे और अब नई अधिसूचनाओं के बाद यह संख्या और बढ़ गई है। बीपीएससी ने X पर लिखा, “एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 30.05.2025 को जारी विज्ञापन के बाद विभिन्न विभागों से 34 नई रिक्तियों की अधियाचना प्राप्त हुई है, जिन्हें अब इस परीक्षा में शामिल कर लिया गया है। अब कुल रिक्तियां 1298 हो गई हैं।”
विज्ञापन

 
पद का नाम विभाग पदों की संख्या
अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग 27 पद
सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषाग) समाज कल्याण विभाग 2 पद
सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई) समाज कल्याण विभाग 2 पद
सहायक निबंधक सहकारिता विभाग 2 पद
सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषाग) समाज कल्याण विभाग 1 पद

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बदली

बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा - प्रारंभिक की तिथि में बदलाव किया है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 30 अगस्त, 2025 को होनी निर्धारित थी। अब नोटिस के अनुसार, अब यह परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 71th CCE 2025: 30 जून तक करें पंजीकरण

एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी चालू है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsconline.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इसी दिन तक उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (प्री) 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि महिला उम्मीदवारों तथा आरक्षित वर्गों (जैसे SC, ST, OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान सामान्य, ओबीसी एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) और बिहार निवासी महिला उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) अथवा ऑफलाइन चालान मोड के माध्यम से यह शुल्क जमा कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" सेक्शन में जाकर "BPSC 71st CCE 2025" लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स के साथ नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद मिले यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण-पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed