फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 71st CCE Prelims Result 2025 out at bpsc.bihar.gov.in; 14261 candidates passed

BPSC 71st CCE Prelims Result: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, 14261 उम्मीदवार सफल घोषित

Tue, 18 Nov 2025 07:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 07:00 PM IST
सार

BPSC 71st CCE Prelims Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने बहुप्रतीक्षित 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 14,261 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
BPSC 71st CCE Prelims Result 2025 out at bpsc.bihar.gov.in; 14261 candidates passed
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC 71st CCE Prelims 2025 Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित 71वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आज, 18 नवंबर को जारी कर दिए हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इन परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब समाप्त हो चुका है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, खबर बनने तक साइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है, लेकिन बीपीएससी के आधिकारिक 'X' (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) हैंडल से नतीजे घोषित होने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

तीन लाख से अधिक ने दी थी परीक्षा

इस बार कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नतीजे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।

BPSC 71st CCE Prelims Result: कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित

कुल 13,368 उम्मीदवारों ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की है। कुल 14,261 उम्मीदवारों को प्रारंभिक चरण में सफल घोषित किया गया है और अब वे भर्ती प्रक्रिया के लिखित चरण, मुख्य परीक्षा में आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

BPSC 71st Prelims Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट

जो भी उम्मीदवार 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम अपडेट अनुभाग पर जाएं।
  • अपडेट अनुभाग में बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो/टैब में एक पीडीएप फाइल प्रदर्शित होगी।
  • परिणाम पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर जांचें।
  • इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed