BPSC 71st CCE Final Answer Key: 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
BPSC 71st CCE Final Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसमें से 5 प्रश्नों को हटाया गया है। अब इनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
विस्तार
BPSC CCE 71st Final Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
अंतिम उत्तर कुंजी में से 5 प्रश्नों को हटाया गया है। अब इनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। आंसर-की के साथ आयोग ने परीक्षा की ओएमआर शीट भी देखने के लिए उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी 31 अक्तूबर से 8 नवंबर 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर स्वयं के Dashboard में Login करके अपनी OMR Sheet (उत्तर पत्रक) डाउनलोड कर सकते हैं।
8 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर अभ्यर्थी 08.11.2025 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दिनांक 08.11.2025 के उपरांत किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, 08.11.2025 तक ओएमआर डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा ओएमआर शीट की फोटो कॉपी बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
जल्द आ सकता है परिणाम
अंतिम उत्तर कुंजी आने के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।