{"_id":"6777e90e56c542783c00d6bc","slug":"bpsc-70th-exam-cancelled-at-bapu-center-in-patna-tomorrow-must-read-guidelines-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 70th Re Exam: पटना के बापू केंद्र में रद्द हुई बीपीएससी परीक्षा कल; एग्जाम से पहले जरूर पढ़ें दिशा-निर्देश","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC 70th Re Exam: पटना के बापू केंद्र में रद्द हुई बीपीएससी परीक्षा कल; एग्जाम से पहले जरूर पढ़ें दिशा-निर्देश
Fri, 03 Jan 2025 07:13 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:13 PM IST
सार
BPSC 70th Re Exam: बिहार की राजधानी पटना के बापू केंद्र की रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2025 को दोबारा किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 12,000 अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले आयोग के जारी दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
BPSC 70th Re Exam
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
BPSC 70th Re Exam: पटना के बापू केंद्र की रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2025 को दोबारा किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 12,000 अभ्यर्थी भाग लेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से करना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा का समय और केंद्र पर एंट्री के नियम
री-एग्जाम 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा और परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से 11 बजे के बीच परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
एग्जाम हॉल में किन चीजों पर है प्रतिबंध?
एग्जाम हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, या अन्य गैजेट्स ले जाना सख्त मना है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास ये चीजें पाई जाती हैं, तो उसे तुरंत परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा, और आयोग उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा का समय दो घंटे होगा, जिसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन