फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 70th CCE prelims tentative exam date announced, notification soon at bpsc.bih.nic.in

BPSC 70th Prelims 2024: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 11 नवंबर को होने की उम्मीद, आयोग ने जारी किया नोटिस

Tue, 03 Sep 2024 11:15 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 03 Sep 2024 11:15 AM IST
सार

BPSC 70th Prelims Exam Date 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने घोषणा की है कि बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 11 नवंबर, 2024 से शुरू होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए विसतृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
BPSC 70th CCE prelims tentative exam date announced, notification soon at bpsc.bih.nic.in
BPSC 70th Prelims Exam Date 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BPSC 70th Prelims Exam Date 2024: बिहार लोकसेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। नोटिस में लिखा है कि कैलेंडर के अनुसार परीक्षा की तारीख 30 सितंबर 2024 है। लेकिन, किसी कारणवश इसका विज्ञापन जारी नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


अब बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 17 नवंबर 2024 को हो सकती है। अधिसूचना जारी होने पर, अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर जाकर इसकी जांच कर सकेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है, "एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि आयोग द्वारा परीक्षा से संबंधित जारी कैलेण्डर के अनुसार दिनांक-30.09.2024 है, परन्तु अपरिहार्य कारणवश विज्ञापन का प्रकाशन नहीं किया जा सका है। उक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब दिनांक- 17.11.2024 को संभावित है। शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा।"

विज्ञापन

BPSC 70th CCE prelims tentative exam date announced, notification soon at bpsc.bih.nic.in
BPSC 70th Prelims Exam Date 2024 - फोटो : Official website

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा में 3,444 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,005 उत्तीर्ण हुए हैं। यह परीक्षा 3 से 5 जनवरी और 20 से 21 जनवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा पटना में हुई थी।

आयोग ने बताया कि वित्त प्रशासनिक अधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए 913 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 262 उत्तीर्ण हुए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए 30 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा दी थी, जिसमें से एक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुआ। इसके अलावा, बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए 93 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 27 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed