फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 70th CCE 2024: 70 new vacancies added, Check notification at bpsc.bih.nic.in

BPSC 70th CCE 2024: खुशखबरी! बीपीएससी 70वीं भर्ती के लिए बढ़ी पदों की संख्या, अब 2027 सीटों पर होगा चयन

Wed, 16 Oct 2024 02:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 16 Oct 2024 02:38 PM IST
सार

BPSC 70th CCE 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने  70वीं सीसीसई परीक्षा के तहत रिक्तियों की संख्या में वृद्धि के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आगामी बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए विभिन्न विभागों में कुल 70 नई रिक्तियां जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन
BPSC 70th CCE 2024: 70 new vacancies added, Check notification at bpsc.bih.nic.in
BPSC 70th CCE 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BPSC 70th CCE 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने घोषणा की है कि बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 70 नई रिक्तियों को 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE), 2024 में जोड़ा गया है। इनमें गृह विभाग में प्रोबेशन अधिकारी, सहकारी समितियों में सहायक रजिस्ट्रार और वित्त विभाग में वित्त प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


इस प्रकार, बीपीएससी 70वीं सीसीई के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या 2027 हो गई है, जो पहले 1,957 थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन


एक अलग अधिसूचना में आयोग ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर थी।

आयोग ने कहा कि मौजूदा उम्मीदवार नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि को छोड़कर अपने ओटीआर (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रोफाइल विवरण को 19 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच अपडेट कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान, वे ऊपर उल्लिखित चार कॉलमों को छोड़कर, 70वें सीसीई आवेदन पत्र को भी सशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान कर अपना लिंग और श्रेणी बदलने की भी अनुमति है।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के दौरान सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed