फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 67th Prelims Re-Exam Date Announced know Bihar Sarkari Exam Dates

BPSC 67th Prelims: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स की तिथियां घोषित, इस बार दो चरणों में होगी परीक्षा

Tue, 30 Aug 2022 06:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 30 Aug 2022 06:55 PM IST
सार

BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam Dates  Out: इस मामले में बीते सप्ताह तक 18 गिरफ्तारियां हो चुकी है। मामले की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध विंग कर रही है।

विज्ञापन
BPSC 67th Prelims Re-Exam Date Announced know Bihar Sarkari Exam Dates
BPSC 67th CCE Exam 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं। बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा 20-22 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा पहले 08 मई, 202 को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र के लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन

 

BPSC Paper Leak Case: मामले में बीते सप्ताह तक 18 गिरफ्तारियां

इस मामले में बीते सप्ताह तक 18 गिरफ्तारियां हो चुकी है। मामले की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध विंग कर रही है। बिहार राज्य सरकार में 726 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 67th CCE Paper: जिला मुख्यालयों पर अच्छे एवं बड़े परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं

बिहार लोक सेवा आयोग, पटना ने संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा के लिए आवश्यक सूचना जारी करते हुए कहा है कि बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक रहने के कारण जिला मुख्यालयों पर एक चरण में परीक्षा आयोजित करने के लिए पूर्णतया सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 

 

विज्ञापन

BPSC 67th CCE Preliams: इस दफा एक से अधिक चरणों में होगी परीक्षा

उक्त आलोक में आयोग द्वारा प्रारंभिक पुर्नपरीक्षा को एक से अधिक चरणों में आयोजित करने तथा परीक्षाफल Equipercentile Equating Technique से जारी करने का निर्णय लिया गया है। इस आलोक में परीक्षा दिनांक 20 सितंबर, 2022 एवं गुरुवार, 22 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय आयोग की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed