फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 67th prelims re-exam admit card Will release on 14 september know how to download

BPSC 67th Prelims: इस तारीख को जारी होंगे बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे चेक कर सकेंगे

Thu, 08 Sep 2022 02:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 02:57 PM IST
सार

BPSC 67th Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक होगी।

विज्ञापन
BPSC 67th prelims re-exam admit card Will release on 14 september know how to download
BPSC 67th Prelims - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BPSC 67th Prelims: लाखों की संख्या में छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने  67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख को जारी कर दिया है। इसे लेकर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस BPSC ने  67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे इस नोटिस को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

विज्ञापन

कब जारी होगा प्रवेश पत्र?
बिहार लोक सेवा की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को 14 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। इसे ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। इसके जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक होगी। पहले आयोग ने परीक्षा का आयोजन दो दिनों में दो पाली में निर्धारित किया था। हालांकि, छात्रों के प्रदर्शन के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया। इससे पहले 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 08 मई, 2022 को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। 

विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं राज्य सेवा भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 726 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed