फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam Deferred; Revised Admit Card Hall Ticket on September 20 at bpsc.bih.nic.in

BPSC 67th CCE: फिर टाली गई बीपीएससी की 67वीं प्रांरभिक परीक्षा, अब इस दिन आएंगे नए एडमिट कार्ड

Fri, 09 Sep 2022 09:11 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam Deferred: अभी तक बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित था। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।

विज्ञापन
BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam Deferred; Revised Admit Card Hall Ticket on September 20 at bpsc.bih.nic.in
BPSC 67th CCE Prelims Postponed - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC 67th CCE Prelims Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) की पुन: परीक्षा स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जानी है। उम्मीदवार 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। अभी तक बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित था। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक होनी थी। लेकिन अब इसे 30 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। 

विज्ञापन

BPSC 67th Re Exam: 726 पदों पर होनी है भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं राज्य सेवा भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 726 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। अंत में क्वालीफाई उम्मीदवारों का चयन व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 67th Re Exam: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपका एडमिट कार्ड सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन


 

BPSC 67th Re Exam: मई में पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई थी परीक्षा

इससे पहले आयोग ने परीक्षा का आयोजन दो दिनों में दो पाली में निर्धारित किया था। हालांकि, उम्मीदवारों के विरोध- प्रदर्शन के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया। बता दें कि पहले 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 08 मई, 2022 को हुई थी। लेकिन, तब पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed