फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar WCDC Recruitment 2025: Applications open for 77 posts, apply at wcdc.bihar.gov.in, check details here

Bihar WCDC Job: बिहार में निकली मिशन शक्ति योजना के तहत कई नौकरियां, जानें पदानुसार शिक्षा और अनुभव की शर्तें

Thu, 26 Jun 2025 05:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 26 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

Bihar WCDC Job 2025: बिहार महिला एवं बाल विकास निगम ने मिशन शक्ति योजना के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में चयन के लिए पदानुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें तय की गई हैं।

विज्ञापन
Bihar WCDC Recruitment 2025: Applications open for 77 posts, apply at wcdc.bihar.gov.in, check details here
Bihar WCDC Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar WCDC Recruitment 2025: महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार ने मिशन शक्ति योजना के तहत विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून, 2025 से शुरू हो चुकी है और 18 जुलाई, 2025 शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 11 नव स्थापित वन स्टॉप सेंटरों में 77 संविदा रिक्तियों को भरना है।

जानें कैटेगरी वाइज लिमिट

संविदा आधारित इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन प्रकाशन की तिथि यानी 26 जून 2025 से की जाएगी। अभ्यर्थी जिस श्रेणी में आते हैं, उसके अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है।

अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, जबकि अनारक्षित महिलाओं के लिए यह सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष और महिलाएं भी 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के सभी अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए पदानुसार शिक्षा और अनुभव की शर्तें


केंद्र प्रशासक (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास कानून, समाज कार्य, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान या समाज विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ महिलाओं के मुद्दों से जुड़ी किसी सरकारी या गैर सरकारी परियोजना में कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
 
केस वर्कर (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
अभ्यर्थी के पास उपरोक्त किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, महिलाओं से संबंधित योजनाओं या परियोजनाओं में न्यूनतम 3 वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक है।

पारा लीगल पर्सनेल/ लॉयर
इस पद हेतु कानून में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही, महिला संबंधित कानूनों की जानकारी होनी चाहिए और जिला स्तर पर संबंधित कार्य में न्यूनतम 3 वर्ष या कोर्ट में 2 वर्षों की पैरवी का अनुभव जरूरी है।

पारा मेडिकल पर्सनेल (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
अभ्यर्थी के पास पैरामेडिक्स में प्रोफेशनल डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जिला स्तर पर स्वास्थ्य संबंधित परियोजना में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।

मनो-सामाजिक परामर्शी (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
इस पद के लिए मनोविज्ञान या न्यूरो साइंस में स्नातक डिग्री आवश्यक है। महिला स्वास्थ्य विषयक सरकारी/गैर सरकारी परियोजनाओं में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव अपेक्षित है।

कार्यालय सहायक (कंप्यूटर ज्ञान युक्त)
इस पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर/आईटी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही डाटा प्रबंधन, दस्तावेजीकरण व वेब-बेस्ड रिपोर्टिंग में 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  wcdc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Recruitment" या "Vacancy Notification" लिंक पर क्लिक करें।
  • "Apply Online" लिंक पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारियां भरें।
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
  • सभी जानकारियां जांचकर सबमिट बटन दबाएं और फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed