Bihar TET 2024 Exam Postponed: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित; जल्द घोषित होगी नई तिथियां
Bihar TET 2024 Exam Postponed: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने 26 से 28 जून के बीच होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को 'अपरिहार्य परिस्थितियों' के कारण स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar TET 2024 Exam Postponed: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शनिवार को अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2024 को स्थगित कर दिया है। बिहार टेट 2024 मूल रूप से राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 जून से 28 जून तक आयोजित होने वाला था।
बोर्ड ने कहा है कि, बिहार टीईटी संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइ- secondary.biharboardonline.com. पर की जाएगी।
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित क्यों की?
बोर्ड ने ये भी कहा, कि बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि दो परीक्षाएं एक ही तारीख पर टकरा रही थीं। बिहार लोक सेवा आयोग ने 28 और 29 जून, 2024 को हेडमास्टरों की भर्ती के लिए परीक्षा भी निर्धारित की है।
बीपीएससी ने 'एक्स' पर कहा, "बिहार विद्यालय विशेष शिक्षक नियमावली, 2023 के नियम 4 के संदर्भ में, स्थानीय निकाय शिक्षकों की योग्यता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) में उपस्थित होने वाले शिक्षक अभ्यर्थी, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26.06.2024 से 28.06.2024 तक दोनों पालियों में आयोजित होने वाली दक्षता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त परीक्षा के आयोजन की तारीख बाद में प्रकाशित की जाएगी।"
नियोजित शिक्षकों को इस परीक्षा को पास करने के बाद ही राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलता है, जो बिहार के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उम्मीदवारों को पढ़ाने के लिए आवश्यक है।