फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar STET Answer Key 2023 Last day to raise objections at bsebstet.com

Bihar STET Answer Key 2023: उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का आखिरी मौका, ऐसे दर्ज कराएं चुनौती

Sat, 16 Sep 2023 01:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 16 Sep 2023 01:31 PM IST
सार

Bihar STET 2023: बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन परीक्षार्थियों को उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति है, वे आज ही इसे दर्ज करा दें।

विज्ञापन
Bihar STET Answer Key 2023 Last day to raise objections at bsebstet.com
Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

Bihar STET Answer Key 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को लेकर सवाल है, वे आज यानी 16 सितंबर, 2023 को अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा। 

विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान रखें कि जिस भी प्रश्न के उत्तर पर उन्हें आपत्ति है, उन्हें उठाई गई प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। बिना भुगतान किसी भी प्रश्न को शामिल नहीं किया जाएगा। एक बार आपत्ति दर्ज होने के बाद विषय विशेषज्ञों की टीम इसकी जांच करेगी, जिसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके ही आधार पर अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसईबी एसटीईटी 2023 परीक्षा 04 से 15 सितंबर, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी परीक्षा दिवसों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन

Bihar STET Answer Key ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • बीएसईबी की आधिकारिक साइट bsebstet.com पर जाएं।

  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • अब प्रश्न चुनें और उत्तर लिखें।

  • प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed