फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Bihar Police Sub Inspector PT Result 2020, check at bpssc.bih.nic.in

BPSSC SI PT Result: नतीजे जारी, यहां है सीधा लिंक

Tue, 28 Jan 2020 11:30 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 28 Jan 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
BPSSC Bihar Police Sub Inspector PT Result 2020, check at bpssc.bih.nic.in
Bihar Police BPSSC Sub Inspector PT Result

BPSSC Bihar Police Sub Inspector PT Result 2020 : बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग (BPSSC) ने 27 जनवरी, 2020 को ज्वाइंट पीटी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। भर्ती परीक्षा सब-इंस्पेक्टर, सर्जेंट, असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट जेल पदों के लिये आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


आपकाें बता दें कि परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन अप्रैल या मई माह में किया जाएगा। 

बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा इस परीक्षा में लगभग 50,000 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यह चयन रिक्तियों के लगभग 20 गुना है। देखा जाए तो बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग (BPSSC) ने नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के आधार पर 2446 सब-इंस्पेक्टर, सर्जेंट, असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट जेल पदों को भरा जाएगा। जिस के लिये राज्य के 495 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर 2019 को परीक्षा आयोजित कराई गई थी। आयोग की इस ज्वाइंट पीटी परीक्षा में लगभग 5.85 लाख अभ्यर्थी शामिल रहें। 
विज्ञापन


BPSSC Sub-Inspector PT परीक्षा परिणाम ऐसे करें चेक -

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट, www.bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : मुख पृष्ठ पर दिए गए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी। 
चरण 4 : उम्मीदवार का परिणाम समाने होगा, उसमें दिए गए रोल नंबर चेक करें।
चरण 5 : और परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
BPSSC Sub-Inspector PT परीक्षा परिणाम डाउनलाेड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: आईओसीएल, यूपीएससी समेत कई विभागों में हो रही हैं भर्तियां


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed