फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police Prohibition Constable recruitment last date apply at csbc.bih.nic.in to get details

Bihar Police Prohibition Constable: बिहार पुलिस मद्य निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Wed, 14 Dec 2022 12:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2022:  बिहार पुलिस मद्य निषेध कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
Bihar Police Prohibition Constable recruitment last date apply at csbc.bih.nic.in to get details
बिहार पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2022:  केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के 689 खाली पदों  पर ऑनलाइन भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिस पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 14 नवंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो आज 14 दिसंबर २०२२ तक ही खुली रहेगी।

विज्ञापन

Bihar Police Prohibition Constable: इतने पदों पर होगी भर्ती

 श्रेणी  पद
सामान्य 272
ईडब्ल्यूएस 68
अनुसूचित जाति 114
एसटी 07
ईबीसी 124
बीसी 83
बीसी-महिला 21

 

Bihar Police Prohibition Constable : शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

Bihar Police Prohibition Constable : आवेदन शुल्क

  • जनरल / ईडब्ल्यूएस / ईबीसी / बीसी - 675 / - रुपये
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / सभी महिला - 180 / - रुपये
  • ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।  (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग)

Bihar Police Prohibition Constable :चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों में होगी। 

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  https://csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  •  शुल्क भुगतान (ऑनलाइन मोड) करें। 
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed