{"_id":"5ff05b7037668d5db546d623","slug":"bihar-police-exam-admit-card-2020-released-on-csbc-bih-nic-direct-link-available-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Exam 2020: लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bihar Police Exam 2020: लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
Sat, 02 Jan 2021 05:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 02 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Police Admit Card 2020: बिहार पुलिस विभाग में सिपाही (होमगार्ड) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2020 के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड सेंट्रल बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 जनवरी, 2021 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होनी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 551 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होगी। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Bihar Police Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे Bihar Home Guards सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपनी डीटेल्स दर्ज करे और लॉगिन करें।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Bihar Police Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन