{"_id":"63949741aabe0e014e76b61d","slug":"bihar-csbc-firemen-2021-final-result-declared-know-how-to-check-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar CSBC: सीएसबीसी बिहार पुलिस अग्निशमन सेवा फायरमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bihar CSBC: सीएसबीसी बिहार पुलिस अग्निशमन सेवा फायरमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
Sat, 10 Dec 2022 07:57 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:57 PM IST
सार
Bihar CSBC Firemen 2021: बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस/बिहार अग्निशमन सेवा (विज्ञापन संख्या 01/2021) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Bihar Fireman Recruitment 2021 Result
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar CSBC Firemen 2021: बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस/बिहार अग्निशमन सेवा (विज्ञापन संख्या 01/2021) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। होम गार्ड के पद के लिए कुल 116 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है और सभी संवर्गों की रिक्तियों के लिए कुल 2,264 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में 880 महिलाएं और 1500 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आठ नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। कुल 9412 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। भर्ती अभियान कुल 2,380 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा था, जिनमें से 893 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं और 1,487 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
विज्ञापन
Bihar CSBC Firemen 2021: अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। -
इसके बाद बिहार अग्निशमन सेवा टैब पर जाएं। -
यहां परिणाम : बिहार पुलिस / बिहार अग्निशमन सेवा में फायरमैन के पद के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें। -
इसके बाद आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
आप रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।