अंतिम अवसर: सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के 1797 पदों पर होंगी भर्तियां, 20 जून तक करें आवेदन
चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों के 1797 पदों पर 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों के 1797 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, आदि के लिए आगे पढ़िए।
आयु सीमा - 1 अगस्त 2020 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु निम्नलिखित होनी चाहिए-
- अनारक्षित (पुरुष) - 37 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) - 40 वर्ष
- अनारक्षित (महिला) और अनुसूचित जाति - 40 वर्ष
- अनुसूचित जनजाति (पुरुष व महिला) - 42 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता - सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के 80 फीसदी पदों पर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सदस्यों और राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। यानी प्रत्येक के 40 फीसदी पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती अन्य 20 फीसदी पदों पर की जा सकती है।
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 7 जून, 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 जून, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 21 जून, 2021
- आवेदन पत्र में सुधार करने की निर्धारित तिथि - 22 जून से 23 जून तक
आवेदन शुल्क - बिहार स्वास्थ्य विभाग के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 2250 रुपये बतौर शुल्क जमा करने होंगे।
चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।