फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BTSC SMO Recruitment 2025: apply for 3600+ various posts, check details here

BTSC SMO Jobs 2025: सरकारी डॉक्टर बनने का मौका! बिहार में 3600+ मेडिकल ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, जानें पात्रता

Sun, 09 Mar 2025 12:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Mar 2025 12:40 PM IST
सार

Bihar BTSC SMO Recruitment: बीटीएससी ने एसएमओ के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Bihar BTSC SMO Recruitment 2025: apply for 3600+ various posts, check details here
Bihar BTSC SMO Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Bihar BTSC SMO Recruitment 2025: सरकारी मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से चालू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3623 पदों को भरना है।
विज्ञापन

 

BTSC Specialist Medical Officer Recruitment 2025: Vacancy Details

विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम कुल पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (मूर्च्छक) 988
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (चर्म रोग) 86
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (ईएनटी) 83
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (जनरल सर्जन) 542
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (स्त्री रोग) 542
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (माइक्रोबायोलॉजी) 19
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (नेत्र रोग) 43
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (हड्डी रोग) 124
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (शिशु रोग) 617
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (पैथोलॉजी) 75
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (फिजिशियन) 306
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (मनोचिकित्सक) 14
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (रेडियोलॉजी) 184

Specialist Medical Officer Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता


बिहार स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री, डिप्लोमा या DNB होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Age Limit: आयु सीमा

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष तय की गई है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

Registration Fees: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed