Bihar BSFC Recruitment: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 406 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
Bihar BSFC Recruitment: बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत क्लर्क से लेकर अकाउंटेंट और मैनेजर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar BSFC Recruitment: बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत क्लर्क से लेकर अकाउंटेंट और मैनेजर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां 406 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड, (BECEB) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, लोअर डिवीजन क्लर्क, क्वालिटी कंट्रोलर, अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के पद भरे जाने हैं।
Bihar BSFC Recruitment पदों की संख्या
बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत 406 पदों को भरा जाएगा। इनमें असिस्टेंट मैनेजर – 262, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर – 20, अकाउंटेंट – 1०, क्वालिटी कंट्रोलर – 101, लोअर डिवीजन क्लर्क – के 13 पद शामिल हैंं।
Bihar BSFC Recruitment शैक्षिक योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर – एमबीए / पीजीडीबीएमएस होना जरूरी है।
असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी के साथ बीकॉम
अकाउंटेंट के लिए बीकॉम के साथ CA इंटर की डिग्री
क्वालिटी कंट्रोलर के लिए बीएसएसी या फूड साइंस या एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग या बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक
लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर का नॉलेज
Bihar BSFC Recruitment आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।
Bihar BSFC Recruitment चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसकी तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।