फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar BSFC Recruitment 2022 last date to apply today in hindi news

BSFC Recruitment: बिहार में खाद्य-नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 02 Jan 2023 12:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 12:04 PM IST
सार

Bihar BSFC Recruitment 2022: बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (BSFC) में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इन पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
Bihar BSFC Recruitment 2022 last date to apply today in hindi news
jobs

विस्तार

Bihar BSFC Recruitment 2022: बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (BSFC) में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इन पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आज ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर 2022 से शुरू हो गई थी। खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक,  सहायक लेखा अधिकारी, लेखाकार, गुणवत्ता नियंत्रक और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती के लिए 526 रिक्तियों को जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन लिंक आज यानी 02 जनवरी 2023 तक ही सक्रिय रहेगा। 
विज्ञापन


बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु  21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भर्ती अभियान कुल 526 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

पदों का विवरण

पद का नाम   रिक्तियों की संख्या
सहायक प्रबंधक 262 पद
सहायक लेखा अधिकारी 20 पद
लेखाकार 10 पद
क्वालिटी कंट्रोलर 101 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) 133 पद
कुल 526 पद

Bihar BSFC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
 
परीक्षा कार्यक्रम      महत्वपूर्ण तिथियां
 अधिसूचना जारी हुई  11 दिसंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन 13 दिसंबर 2022 से शुरू होगा
आवेदन की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2023
परीक्षा तिथि की सूचना अधिसूचित की जाएगी

Bihar BSFC Recruitment 2022 शैक्षिक योग्यता

  1. हायक प्रबंधक (Assistant Manager) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीडीबीएम) होना जरूरी है।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. सहायक लेखा अधिकारी (Assistant Account Officer) चार्टर्ड एकाउंटेंसी के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम डिग्री।  केंद्र सरकार / बिहार सरकार या केंद्र सरकार / सरकारी उद्यम / निगम में सहायक लेखा अधिकारी या समकक्ष पद के रूप में 05 वर्ष का अनुभव।
  4. लेखाकार (Accountant)  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए इंटर डिग्री के साथ बीकॉम पास किया हो।
  5. गुणवत्ता नियंत्रक( Quality Controller) बीएससी (कृषि) या बीटेक या खाद्य विज्ञान / खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी / कृषि इंजीनियरिंग / जैव प्रौद्योगिकी में AICTE द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
  6.  अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk) (LDC) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो और कंप्यूटर संचालन में कुशल हो। कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान रखते हों।
 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed