फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   big negligence in UPPSC

नहीं देखा होगा नौकरी का ऐसा गजब का इंटरव्यू

Thu, 11 Jun 2015 01:23 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
big negligence in UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का विवादों से नाता टूटता नहीं दिख रहा। अनियमितता तथा लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। लोअर सबऑर्डिनेट-2009 के एक अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शामिल किए बिना ही नंबर दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उसे कटऑफ से अधिक अंक मिलने के बावजूद साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई नहीं कराया गया। आयोग ने यह जानकारी आरटीआई के तहत दी है। यह जवाब मिलने के बाद अभ्यर्थी ने आयोग को रजिस्टर्ड डाक भेजकर साक्षात्कार में शामिल नहीं करने का कारण पूछा है।
विज्ञापन


बरेली के ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने लोअर सबऑर्डिनेट-2009 मुख्य परीक्षा दी थी लेकिन उनकी मार्कशीट नहीं आई। उन्होंने आरटीआई के तहत मार्कशीट की मांग की तो चौंकाने वाले जवाब मिले। उन्हें मुख्य परीक्षा के साथ साक्षात्कार में मिले अंक का विवरण भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा में 235 अंक, जबकि कटऑफ 212 अंक

big negligence in UPPSC

आरटीआई के तहत मिली मार्कशीट के अनुसार ओम प्रकाश को मुख्य परीक्षा में 235 अंक मिले हैं। जबकि, उनकी श्रेणी में कटऑफ 212 अंक ही था। इसके बावजूद उन्हें साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई नहीं कराया गया। इसकी वजह से वह साक्षात्कार में शामिल भी नहीं हुए।

इसके बावजूद उन्हें साक्षात्कार की मार्कशीट मिली है, जिसमें उन्हें 22 अंक मिले हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि आरटीआई के तहत जो मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है उसमें अंक हाथ से अंकित हैं।

ओम प्रकाश का कहना है कि उन्होंने बुधवार को ही रजिस्टर्ड डाक भेजकर जानकारी मांगी है कि कटऑफ से अधिक नंबर होने के बावजूद उन्हें साक्षात्कार में क्यों शामिल नहीं किया गया। पूर्व में भी आयोग में इस तरह की गलती हो चुकी है तथा एक अभ्यर्थी को पीसीएस के बजाय पीसीएस-जे की मार्कशीट भेज दी गई थी। इसे लेकर प्रतियोगियों में भी नाराजगी है। अवनीश पांडेय आदि का कहना है कि आयोग में आरटीआई को भी मजाक बनाकर रख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed