फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: Apply for ITI Apprentice Posts Till July 15

BHEL: बिना परीक्षा भेल की हरिद्वार यूनिट में ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती, स्टाइपेंड भी मिलेगा, इस दिन तक भरें फॉर्म

Fri, 03 Jul 2026 08:48 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 03 Jul 2026 08:48 PM IST
सार

BHEL Haridwar Trade Apprentice: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार ने ट्रेड अप्रेंटिस के 187 पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीआई पास अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा और दस्तावेज 27 जुलाई तक जमा करने होंगे।
 

विज्ञापन
BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: Apply for ITI Apprentice Posts Till July 15
BHEL Haridwar Trade Apprentice 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

BHEL Haridwar Trade Apprentice: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार ने ट्रेड अप्रेंटिस के 187 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप 10वीं+आईटीआई पास हैं तो इस भर्ती से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। अप्रेंटिस की अवधि के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 2 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
संभावित प्रशिक्षण शुरू सितंबर 2026

BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
संगठन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार
पद का नाम ट्रेड अप्रेंटिस
कुल पद 187
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू 2 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
प्रशिक्षण स्थान रानीपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)

किस ट्रेड में कितनी रिक्तियां?

ट्रेड पद
फिटर 74
मशीनिस्ट 36
टर्नर 26
इलेक्ट्रीशियन 26
वेल्डर 17
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 4
फाउंड्रीमैन 4
कुल 187
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्न योग्यताएं अनिवार्य हैं-

  • 10वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास।
  • वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए NCVT या SCVT से आईटीआई मान्य होगी।
  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई में कम से कम 60% अंक।
  • एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक।

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

  • जिन्होंने पहले ही अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है।
  • जिनके पास एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है।
  • जो किसी नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं।
  • निजी अभ्यर्थी के रूप में अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवार।


आयु सीमा
न्यूनतम आयु सभी वर्गों के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के अनुसार इस प्रकार निर्धारित है:

वर्ग अधिकतम आयु
सामान्य 27 वर्ष
ओबीसी 30 वर्ष
एससी/एसटी 32 वर्ष
दिव्यांग संबंधित वर्ग में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

  • आईटीआई अंकों को 70% वेटेज मिलेगा।
  • हाईस्कूल (10वीं) के अंकों को 30% वेटेज दिया जाएगा।


यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो पहले आईटीआई में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद भी समानता रहने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में अप्रेंटिस अधिनियम और संबंधित नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

BHEL Haridwar Trade Apprentice 2026 Notice - PDF

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

आवेदन के समय और बाद में सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • आईटीआई की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • उत्तराखंड निवास प्रमाणपत्र (जहां लागू)
  • राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल का पंजीकरण प्रमाण
  • कर्मचारी आश्रित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवार राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करें। इसके बाद BHEL हरिद्वार की भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और 15 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा करें।

ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन की रसीद, यानी Acknowledgement Slip का प्रिंट निकालें और स्वयं सत्यापित दस्तावेजों की प्रतियों के साथ 27 जुलाई 2026 तक डाक या स्वयं उपस्थित होकर बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार के मानव संसाधन (भर्ती) अनुभाग में जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed