BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियरिंग असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्तियां,ऐसे करें आवेदन
BEL India Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) इंडिया ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी, तकनीशियन 'सी' और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विस्तार
BEL India Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) इंडिया ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी, तकनीशियन 'सी' और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2023 तक है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु, तकनीशियन 'सी' और कनिष्ठ सहायकों के लिए कुल 63 रिक्तियों को भरना है।
BEL India ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, 'करियर' टैब पर क्लिक करें और भर्ती-विज्ञापन चुनें।
-
बैंगलोर कॉम्प्लेक्स के लिए गैर कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें।
-
अब 'पद के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें' पर क्लिक करें।
-
पद चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।