{"_id":"61bb35561d4e4a0870358c8f","slug":"before-raising-objection-candidates-should-know-these-rules-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police SI Exam 2021: UPSI की लिखित परीक्षा की आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज कराने से पहले इन नियमों को जान लें अभ्यर्थी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police SI Exam 2021: UPSI की लिखित परीक्षा की आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज कराने से पहले इन नियमों को जान लें अभ्यर्थी
Thu, 16 Dec 2021 06:17 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:17 PM IST
सार
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तीन अलग-अलग फेजों में कराए गए एग्जाम की आन्सर-की जारी कर दी है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
UP Police SI Exam 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए हाल ही में खत्म हुई लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों के लिए एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया गया था। ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार को इन आन्सर-की को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वो ऑनलाइन 16 दिसंबर 2021 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। भर्ती बोर्ड इस प्रक्रिया को पूरा कराने के बाद जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इसके अलावा इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब हैं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख
अगर किसी अभ्यर्थी के प्रश्नपत्र में कोई गलत प्रश्न पूछा गया हो या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प गलत हों तो वो अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जहां उन्हें ‘आपत्ति दर्ज कराए जाने हेतु’ वाला एक्टिव लिंक मिल जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही अभ्यर्थी के सामने एक विंडो खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार को अपना नाम, जन्मतिथि, पेपर की तारीख, शिफ्ट का नाम और कैप्चा कोड भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज कराने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई उत्तरकुंजी को देखने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र में पूछे या बताए गए उत्तर विकल्प को लेकर किसी तरह की कोई विसंगति समझ आती है तो ऐसे कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन अपील करने का मौका दिया गया है। लेकिन आपत्ति दर्ज कराने से पहले उम्मीदवार को संबंधित आपत्ति के संबंध में पुख्ता जानकारी कर लेनी होगी। इसके अलावा उसे सिद्ध करने के लिए उचित दस्तावेज, आधिकारिक जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। अन्यथा की स्थिति में ऐसी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन