फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BECIL recruitment 2023 today last date to apply online at becil.com

BECIL recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग में आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 11 Jan 2023 03:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 11 Jan 2023 03:13 PM IST
सार

BECIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
BECIL recruitment 2023 today last date to apply online at becil.com
BECIL Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

BECIL recruitment Registration Last Date 2023:  ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने कई पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा था। जिसके लिए आवेदन करने की आज यानी 11 जनवरी 2023 अंतिम तारीख है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BECIL Post Detail पदों का विवरण

 ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 98 मल्टी-टास्किंग स्टाफ की रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 50 रिक्तियां एमटीएस (महिला) के लिए हैं और 48 रिक्तियां एमटीएस (पुरुष) के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

BECIL Educational Qualification शैक्षिक योग्यता वेतन

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में आवेदन करने वाले आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड,संस्थान से मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके साथ ही अनुभवी उम्मीदवारों का वरीयता भी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 16,614 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। 

विज्ञापन

BECIL Application Fee आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य,ओबीसी,भूतपूर्व सैनिक,महिला उम्मीदवारों को 885 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,ईडब्ल्यूएस,पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 531 रुपये का शुल्क लागू है।

BECIL MTS Recruitment ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले BECIL के रजिस्ट्रेशन पेज becilregistration.com पर जाएं।
  • नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • एक बार पंजीकृत होने के बाद, पोर्टल पर लॉग इन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed