फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Baroda Up Bank Recruitment 2022 Invited Application For Posts Of Apprentice Graduates Apply 

Bank Recruitment 2022: इस बैंक में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Mon, 07 Mar 2022 03:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 03:20 PM IST
सार

बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुल 250 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
Baroda Up Bank Recruitment 2022 Invited Application For Posts Of Apprentice Graduates Apply 
Bank Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Bank Recruitment 2022: बैंक में नौकरी करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बड़ौदा यूपी बैंक ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक है, वह अपना आवेदन बड़ौदा यूपी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट barodaupbank.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Bank Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
बड़ौदा यूपी बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च, 2022 से शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 तक निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bank Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुल 250 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Bank Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और भाषा टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 मार्च, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। 

Bank Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल, 2022 में किया जा सकता है। परीक्षा प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। हालांकि, यह स्थान और तारीख अस्थायी है। परिस्थिति के अनुसार इनमें बदलाव भी किया जा सकता है। 

Bank Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रूपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed