फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of India 2022 for 696 posts know how to apply sarkari naukri

Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 600 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया 

Wed, 20 Apr 2022 10:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 10:24 PM IST
सार

Bank of India: इस भर्ती के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने आवेदकों से पदों के अनुसार योग्यता और आयु-सीमा मांगी है। उम्मीदवार इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank of India 2022 for 696 posts know how to apply sarkari naukri
Bank of India 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BOI Recruitment 2022: बैंकिंग क्षेत्र में  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने विभिन्न  पदों पर भर्ती के लिए बंपर रिक्तियां जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.bankofindia.co.in पर जाकर कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।

विज्ञापन

BOI Recruitment 2022: सैकड़ों पदों पर है भर्तियां
बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 696 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बैंक में अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद्, जोखिम प्रबंधक, क्रेडिट विश्लेषक, क्रेडिट अधिकारी, तकनीकी मूल्यांकन, आईटी अधिकारी - डेटा केंद्र, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BOI Recruitment 2022: इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन
बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस  भर्ती के लिए 10 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचे के लिए आखिरी समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

BOI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने आवेदकों से पदों के अनुसार योग्यता और आयु-सीमा मांगी है। उम्मीदवार इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये तो वहीं, सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 

BOI Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट  www.bankofindia.co.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career के सेक्शन में जाएं।
  • अब पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजयन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed