Bank Note Press Recruitment 2023: बैंक नोट प्रेस में जूनियर तकनीशियन समेत कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Bank Note Press Recruitment 2023: बैंक नोट प्रेस, देवास (MP)ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bank Note Press Recruitment 2023: बैंक नोट प्रेस, देवास (MP)ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त (रात 11.59 बजे तक) तक है।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक नोट प्रेस के विभिन्न विभागों में जूनियर तकनीशियनों, जूनियर कार्यालय सहायकों और अन्य पदों की 111 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर या अक्तूबर 2023 के आसपास आयोजित होने वाली है।
पदों का विवरण
-
पर्यवेक्षक (मुद्रण): 08 पद
-
पर्यवेक्षक (नियंत्रण): 03 पद
-
पर्यवेक्षक (सूचना प्रौद्योगिकी): 01 पद
-
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 04 पद
-
जूनियर तकनीशियन (मुद्रण): 27 पद
-
जूनियर तकनीशियन (नियंत्रण): 45 पद
-
जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) / प्रयोगशाला सहायक (केमिकल प्लांट) / मशीनिस्ट / मशीनिस्ट ग्राइंडर / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)): 15 पद
-
जूनियर तकनीशियन (मैकेनिकल/एयर कंडीशनिंग): 03 पद
-
जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल/सूचना प्रौद्योगिकी): 04 पद
-
जूनियर तकनीशियन (सिविल/पर्यावरण): 01 पद
BNP Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
BNP Recruitment आयु सीमा
बैंक नोट प्रेस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना जरूर पढ़ें।
BNP Dewas Recruitment 2023 परीक्षा शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी/पूर्व-एसएम/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है।
BNP Recruitment वेतनमान
-
सुपरवाइजर: 27,600 रुपये - 95,910 रुपये
-
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 21,540 रुपये - 95,910 रुपये
-
जूनियर तकनीशियन: 18,780 रुपये - 67,390 रुपये
BNP Dewas Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर जाएं।
-
'करियर' सेक्शन पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
-
'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
-
अब आवेदन पत्र भरें
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।