बेहतरीन मौका, डीयू में शिक्षकों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफसरों के 36 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये पद विभिन्न विषयों से जुड़े हैं। इनमें वाणिज्य के 6, अर्थशास्त्र के 5, अंग्रेजी के 5, पत्रकारिता का 1, भूगोल का 1, हिंदी के 4, इतिहास का 1, गणित के 3, दर्शनशास्त्र का 1, राजनीति विज्ञान के 4, मनोविज्ञान का 1, समाजशास्त्र के 2 और पर्यावरण अध्ययन के 2 सहायक प्रोफेसरों की जरूरत है।
इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त यूजीसी नेट, सीएसआईआर या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करने होंगे।
27 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद ऑनलाइन भरें हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालें। भरें हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'द प्रिंसिपल, कमला नेहरू कॉलेज, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली-110049' के पते पर आखिरी तारीख से पहले भेजें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल, 2015 है। आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन करने व आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक http://www.knc.edu.in पर लॉग ऑन करें।